अजनारी रोड पर युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला, गंभीर घायल
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रोड स्थित लल्ला धाम के पास एक युवक पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद गोली चलाए जाने की बात भी सामने आई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






