पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बाइक सवार दंपति को अज्ञात कार ने मारी टक्कर।
झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बाइक सवार दंपति को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। दंपत्ति घायल हो गई, वहीं कुछ महीनो का मासूम बीच हाईवे पर पड़ा रहा, गरीमत रही कि वह सुरक्षित है। बताया गया है कि ज्योति अपने पति चेतन के साथ चिरगांव से अपने ससुराल एट जा रही थी। तभी हाईवे पर सिकंदरा क्रॉसिंग के नजदीक उसकी बाइक को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
ज्योति के हाथ से छूटकर उसका कुछ महीनो का मासूम बच्चा बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत देखिए कि आसपास से वाहन निकलते रहे लेकिन मासूम सुरक्षित बना रहा। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी मोंठ में भर्ती कराया। जहां घायल दंपति को उपचार दिया गया।
फोकस न्यूज24×7 से विवेक तिवारी की रिपोर्ट





