10 राउंड फायरिंग, 2 दरोगा घायल:झगड़े के बाद पहुंची पुलिस टीम पर हुआ हमला

रिपोर्ट: अख्तर अली देवरिया 

https://focusnews24x7.com

सहारनपुर में 10 राउंड फायरिंग, 2 दरोगा घायल:झगड़े के बाद पहुंची पुलिस टीम पर हुआ हमला तथा एक सिपाही को भी आई चोट।

सहारनपुर में शनिवार को स्कूटी से पहुंचे 3 युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 राउंड फायरिंग की। गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची।

आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया।फायरिंग में 2 दरोगा, एक सिपाही समेत 5 लोग घायल हो गए।

हेड कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर है। उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

थाना गागलहेड़ी के कैलाशपुर में तीन युवक स्कूटी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए आए। करीब 10 राउंड फायरिंग की। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

दो युवक भागने में कामयाब हो गए। जबकि एक युवक भागकर एक घर में घुस गया। उसके हाथ में धारदार हथियार था। पुलिस को देखकर हमला कर दिया।

हमले में दरोगा किशन वीर, दरोगा परवेश शर्मा और सिपाही टुकेश यादव घायल हो गए।

हेड कॉन्स्टेबल टुकेश यादव के मुंह और गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे हेड कॉन्स्टेबल के खून की फुव्वार छूटने लगे।

Share.