*थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा 01 लक्जरी वाहन से 16 पेटी अवैध देशी शराब 189 लीटर किया गया बरामद*

पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान *“आप्रेशन प्रहार”* के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ( दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया द्वारा गठित टीम के द्वारा आज दिनांक 03.02.2026 मोर्निंग वाकर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन की चेकिंग हदहदवा मन्दिर के पास उत्तर प्रदेश बिहार बार्डर पर चेकिंग की जा रही थी तो एक स्कार्पियो वाहन के चालक ने वाहन को तेज गति से मोड़कर बैकुन्ठपुर की तरफ जाने वाले मार्ग की तरफ भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को अपने-अपने मोटरसाईकिलों से पीछा किया गया तो उक्त वाहन चालक ने अपने वाहन को बैकुन्ठपुर गांव में ट्रान्सफार्मर तिराहे के पास छोड़कर अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया काफी खोजबीन के बाद भी नही मिला उक्त वाहन का निरीक्षण किया गया तो 01 अदद चार पहिया वाहन महिन्द्रा स्कार्पियो रजि0 नं0 BR28P0601 पर लदी 16 पेटी अवैध देशी शराब ब्राण्ड बन्टी बबली व 05 पेटी रोमिया राजा अवैध देशी शराब कुल मात्रा 189 लीटर की बरामद किया गया । जिसे कब्जा पुलिस में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0019/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।





