होलिकोत्सव शांति पूर्ण ढंग से मनाये प्रशासन आपके साथ है कहा कोतवाल ने
उरई जालौन शासन की मंशानुसार और पुलिस अधीक्षक डा इराज राजा के निर्देश पर कोतवाली उरई के ग्राम चक- जगदेवपुर के सोम गार्डन मे शांति व्यवस्था के लिये बैठक आयोजित प्रभारी निरीक्षक उरई शिवकुमार राठौर के मुख्य आतिथ्य व चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया सुशील कुमार पाराशर के संयोजकत्व मे सम्पन्न हुई।
संचालन की जिम्मेदारी सभाली वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार एकता संघ के प्रदेशीय सचिव ओमप्रकाश उदैनिया ने।
कोतवाल ने लोगो को बताया कि वे होली खुशी के साथ मनाये दूसरो की खुशी का भी ध्यान रखे! किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस का सहयोग ले! विना किसी मध्यस्ता के आप लोग आये आपको सुना जायेगा।
इस दौरान वीरपाल, पूर्व प्रधान दयाशंकर यादव, आरक्षी गजेन्द्र सिंह , दिनेश दूरवार, शाहरुख , राजीव पोरवाल आदि उपस्थित रहे।
राजीव पोरवाल


