प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर दी बधाई।
रिपोर्ट : विनय पचौरी
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■■■
- शुभकामनाएं देने वाले मंत्रियों में नरोत्तम मिश्रा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए जन्मदिन की दी बधाई और कहा- आपके नेतृत्व में नए आयाम पर पहुंचा राज्य ।पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा- मध्य प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने विकास के नए आयाम को छुआ है।
भगवान से उनके स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं। बता दें कि 5 मार्च यानी आज शिवराज सिंह चौहान आज 64 साल के हो चुके हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अनेक केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और अन्य लोगों ने भी चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान शिवराज जी को जन्मदिन की बधाई।
उनकी विनम्रता ने उन्हें समाज के सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय बना दिया है और उनकी कड़ी मेहनत ने मध्यप्रदेश को बदल दिया है।
मैं शिवराज जी की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा अपनी सेवा और समर्पण से मध्यप्रदेश में सुशासन के पर्याय बन प्रदेश को विकासपथ पर अग्रणी बनाने वाले मुख्यमंत्री चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और अनेक नेताओं ने सुबह मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान को दी बधाई और उनके दीर्घ आयुऔर स्वस्थ जीवन की कामना की।
प्रदेश भाजपा की ओर से आज चौहान का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया
प्रदेश भाजपा के अन्य पदाधिकारियों, सांसद, विधायकों और प्रवक्ताओं ने भी चौहान को शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वाले मंत्रियों में नरोत्तम मिश्रा, जयंत मलैया, माया सिंह, भूपेंद्र सिंह, उमाशंकर गुप्ता, लाल सिंह आर्य, रामपाल सिंह और संजय पाठक भी शामिल हैं।




