
मझौली राज/सलेमपुर (देवरिया)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारे के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कु. कमलावती चौहान, द्वितीय स्थान पर कु. काजल कुमारी, तृतीय स्थान प्राप्त कु. प्रज्ञा मिश्रा, चतुर्थ स्थान प्राप्त कु. अल्का खान, पांचवां स्थान प्राप्त कु. कशिश मिश्रा, छठा स्थान प्राप्त कु. प्रांजली मिश्रा, सातवें स्थान पर आयी कु. आयूषी तिवारी, आठवें स्थान आयी कु. रोजी खान को मेडल दे कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता की मेराज अली ने और द सिम्बल ऑफ नॉलेज कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर अजीत कुमार का निर्देशन रहा। इसमें भीम कुमार, विशाल गोंड, राहुल कुमार, नितेश कुमार, अनुराग मिश्रा, पीयूष विश्वकर्मा, सिद्धार्थ कुमार, प्रदीप कुमार, पीहू, पलक इत्यादि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा कु. इन्दु कुमारी को युवा न्यूज की ओर से कप देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में मझौली राज पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश पाण्डेय, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार रहे।




