*अन्ना निराश्रित गौवंशों को छोड़ने वाले पशुपालकों पर वसूला जायेगा जुर्माना, होगी कार्यवाही- जिलाधिकारी*
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनिया
@FOCUSNEWS24X7.COM
■■■■■■■■■■■■■
उरई जालौन शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी चाँदनी सिंह की अध्यक्षता में सड़कों घूम रहे निजी पशु पालको एवं गौशालाओं के निराश्रित गौवंशों के भरण पोषण एवं उनको संरक्षित करने तथा समस्त व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से संचालित हेतु जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि अन्ना निराश्रित गौवंश को छोड़ देने वाले पशुपालकों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही के साथ जुर्माना वसूला जाएगा।
ग्राम सभा की बैठक कर अन्ना निराश्रित गौवंश को छोड़ देने वाले पशुपालकों के विरूद्ध कार्यवाही अमल मे लायी जाय।





