देवरिया, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा  परिषद के हाई स्कूल व इंटर बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओ के चल रहे मूल्यांकन कार्य मे रविवार को दूसरे दिन 1375 परीक्षक गायब रहे।
जनपद मे राज्यकीय इंटर कॉलेज,यस यस बी यल इंटर कॉलेज, अशोका इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगावां व  बी.आर.डी इंटर कॉलेज देवरिया मे उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही है। 3227 की जगह 1852 परीक्षक उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन मे ड्यूटी करने आए।जिस मे राज्यकीय इंटर कॉलेज मे 364, यस.यस.बी.यल इंटर कॉलेज मे 376, अशोका इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना मे 404,गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज माझगाँवा 422 व बी.आर.डी इंटर कॉलेज देवरिया मे 286 परीक्षक उपस्थित हुए।
मूल्यांकन केन्द्रो पर पेयजल आदि का इंताम नहीं होने से परेशानी हो रही और खासतौर पर महिला परीक्षकों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
DIOS डा. विनोद कुमार राय ने बताया कि सभी परीक्षकों को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है,जो लापरवाही बरत रहे है उनको नोटिस देकर् कार्रवाही की जायेगी।

Share.