जालौन नगर में निकाली गई व्यापारी स्वाभिमान यात्रा
☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆
रिपोर्ट: महेश चौधरी
@focusnews24x7.com
*****************************
आपको बता दें व्यापारी नेता स्मृति शेष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के पुत्र
पंडित मुकुंद मिश्रा जो वर्तमान समय उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हैं
जिनके द्वारा व्यापारियों के हित में आज कुठौंद मदारीपुर से जालौन होते हुए व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई ।
उनके साथ में प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता जयपाल सिंह कुशवाहा अवनीश चंद्र द्विवेदी राहुल गुप्ता नगर के प्रमुख मार्ग बाजार चौक झंडा चौराहा से होते हुए तहसील रोड कोतवाली रोड मे अपनी यात्रा को निकाला जिसमें नगर के सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।
रथ यात्रा नवीन गल्ला मंडी में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई ।
जहां गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रेम दास गुप्ता, दिव्यांशु अग्रवाल, महेंद्र राठौर ,अनुराग बहरे, राजीव मोहन मिश्रा ने व्यापारी नेताओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम में व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों के हित में लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया ।
जनसभा में लगभग 5 सैकड़ा व्यापारी मौजूद थे।





