पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी – डॉ.विनीत पांडेय।
देवरिया,बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं द्वारा चयनित ग्राम मोहांव में पर्यावरण संरक्षण हेतु रैली निकाली। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण से संबंधित नारा लगाते हुए गांव के गलियों में लोगों को जाकर जागरूक किया तथा उन्हें पर्यावरण को प्रदूषित करने से बचाने को कहा। नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत कुमार पांडे ने किया। रैली बरहज बाईपास से होते हुए देवरिया बरहज मार्ग पर पहुंची। जहां स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक किया गया। तत्पश्चात् आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान फीजां खातून, दूसरा स्थान पर मानसी उपाध्याय, गरिमा पांडेय तथा तीसरे स्थान पर स्नेहा कुशवाहा को प्राप्त हुआ। ‘बेटी बचाओ बेटी बचाओ’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संयोजक डॉ.अरमेश त्रिपाठी, डॉ. अब्दुल हसीब तथा डॉ. प्रज्ञा तिवारी शामिल रहे। बौद्धिक सत्र में डॉ. प्रज्ञा तिवारी ने ‘व्यक्तित्व विकास’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ. अमृत त्रिपाठी ने समाज में युवाओं की सहभागिता पर बहुत ही सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। कहां कि किसी भी देश के निर्माता युवा ही होते हैं। युवाओं को तार्किकता के साथ निर्णय लेना चाहिए। साथ ही साथ परंपराओं को साथ लेकर आधुनिकता के साथ सामंजस्य करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में राधेश्याम तिवारी, रोशनी यादव, सलोनी यादव, स्नेहा कुशवाहा, निशा, आकर्षिका, तानिया, आंचल दुबे, अंकिता मिश्रा, अंकिता तिवारी, सोमनाथ, वीरू राजभर, गरिमा पांडेय, अब्दुल कयूम, प्रदीप रंजन एवं अभिषेक आदि मौजूद रहे।

Share.