* नारी सशक्तिकरण का संदेश लेकर निकली महिला बाइक रैली,
रिपोर्ट : ओमप्रकाश उदैनिया
@focusnews24x7.com
■■■■■■■■■■■■■■■
- जालौन के जिला मुख्यालय से जनपद झांसी के लिए हुई रवाना:-*
उरई जालौन महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन उरई में विधायक माधौगढ़ मूलचन्द निरंजन व विधायक सदर की उपस्थिति में जिलाधिकारी चांदनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डा इरज राजा द्वारा
महिला सशक्तिकरण बाइक रैली का फूल माला पहनाकर/पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थानीय महिलाओं/बालिकाओं को महिला
सशक्तिकरण के सम्बंध में जागरूक किया गया तथा जलपान कराकर आवश्यक निर्देशों से अवगत कराते हुए उक्त बाइक रैली को अग्रिम गन्तव्य जनपद झांसी के लिए रवाना किया गया ।
रैली का समापन जनपद ललितपुर में होगा ।
इस अवसर पर अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।





