देवरिया, विकास खण्ड बनकटा के सभागार में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल यादव की देख रेख में पंचायत सहायक संघ का चुनाव  सर्वसम्मति से सम्पन्न किया गया।

सर्वसम्मति से पंचायत सहायक संघ के लिए हुए इस चुनाव में भीम यादव को अध्यक्ष, आयशा खातून को उपाध्यक्ष, पवन यादव को महामंत्री, काजल पासवान को कोषाध्यक्ष, तथा अभिषेक यादव को मीडिया प्राभारी चुना गया है।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी, साथ ही उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया।
 मुख्य रूप से बैठक में पंकज कुमार सिंह, रीमा सिंह, स्वीटी सिंह, नेहा, सुनीता कुशवाहा, रेखा, रुकसाना, रानी कुशवाहा, नेहा यादव, निशा प्रसाद सोनी, यादव रीता सिंह , मंजू देवी, काजल सिंह, शिल्पी गुप्ता, आराधना, अमृता, समेत अन्य सभी पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Share.