बागेश्वर धाम सरकार
श्रीमद भागवत कथा के दौरान मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी पधारे
रिपोर्ट: विनय पचौरी
@focusnews24x7.com
■■■■■■■■■■■■■
- माननीय मुख्यमंत्री जी का सम्मान व्यासवक्ता और कथा आयोजक बटुक भैया और नितेंद्र चौबे जी ने किया…

आज छठे दिवस श्रीमद भागवत कथा के दौरान मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी पधारे….
उन्होंने व्यासपीठ का पूजन अर्चन कर पूज्य सरकार से आशीर्वाद लिया…
ती वही बागेश्वर धाम पीठ की तरफ़ से माननीय मुख्यमंत्री जी का सम्मान
व्यासवक्ता और कथा आयोजक बटुक भैया और नितेंद्र चौबे जी ने किया…
विस्तार
माननीय मुख्यमंत्री जी शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करे वही सत्य है ।
प्रदेश की जनता को सुखी बनाना ही हमारा लक्ष्य व ध्येय।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा जिले में भोपाल-सागर हाई-वे बायपास के समीप श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, श्रीमद भागवत कथा एवं संत समागम में शामिल हुए।
आगे उनहोंने कहा कि विदिशा मेरी कर्म भूमि रही है और आज भी है। यहाँ भक्ति रस की गंगा बह रही है और चारों तरफ आनंद बरस रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उपस्थितों से कहा कि कोई मास्टर है तो बच्चों को ठीक से शिक्षा प्रदान करे, डॉक्टर है तो अच्छे से इलाज करे गरीबों से पैसा न मांगे। कर्मचारी है तो वह रिश्वत न ले।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के उद्देश्यों पर चर्चा विस्तार से की।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कथा स्थल पर पहुँच कर सबसे पहले कथावाचक पंडित श्री धीरेन्द्र शास्त्री का शाल-श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने भजनों का गायन भी किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भी साथ दिया।
विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव, विधायक सर्वश्री हरि सिंह सप्रे, लीना जैन, राजश्री सिंह और श्री रामपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष सुश्री प्रीति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि द्वय श्री राकेश शर्मा, श्री कैलाश रघुवंशी, डॉ. राकेश जादौन और बड़ी संख्या में वहां श्रद्धालुजन मौजूद थे





