संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी
आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत रखते हुये अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु यातायात निरीक्षक संजय सिंह द्वारा अवैध हूटर/काली फिल्म, अवैध टैक्सी/रिक्शा एवं संदिग्ध वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी
तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 157 वाहनों के चालान किये गये है जिसमें 07 वाहन चालकों का ड्रिंक एण्ड ड्राईव में चालान किया गया है ।
साथ ही आमजनमानस व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।




