मेरठ में अखिलेश से आगे ओवैसी, 16 निगम में भाजपा, BSP 1, सपा जीरो
नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। रुझान आने लगे हैं।
जिसमें बीजेपी काफी आगे है।
- राज्य में 17 नगर निगम,
- 199 नगर पालिका और
- 544 नगर पंचायत के लिए चुनाव हुए हैं।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में नगर निगम मेयर का पहला नतीजा झांसी से आ गया है।
- बीजेपी के बिहारी लाल आर्य ने कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू को 50 हजार से अधिक वोट से हरा दिया है।
बचे हुए 16 नगर निगमों के मेयर चुनाव में बीजेपी 15 सीट पर आगे है। आगरा में बसपा आगे चल रही है और उसकी लीड बढ़ती जा रही है।
मेरठ में बड़ा असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के मोहम्मद अनस ने बड़ा उलटफेर कर दिया है।
बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया तो आगे चल रहे हैं लेकिन सपा की सीमा प्रधान को AIMIM के मोहम्मद अनस ने तीसरे नंबर पर ढकेल दिया है।
आगरा नगर निगम महारौप चुनाव में बसपा की लता वाल्मीकि ने बीजेपी की हेमलता दिवाकर कुशवाह को 20 हजार से अधिक वोट से पीछे छोड़ दिया है।
बीजेपी 17 में एक नगर निगम झांसी में जीत चुकी है और अब 15 नगर निगम में आगे चल रही है। लखनऊ में सुषमा खर्कवाल, कानपुर में प्रमिला पांडेय, गाजियाबाद में सुनीता दयाल, वाराणसी में अशोक तिवारी, गोरखपुर में मंगलेश श्रीवास्तव, अलीगढ़ में प्रशांत सिंघल, अयोध्या में गिरीश पति त्रिपाठी, बरेली में उमेश गौतम, फिरोजाबाद में कामिनी राठौर, मथुरा-वृंदावन में विनोद अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, प्रयागराज में गणेश केसरवानी, शाहजहांपुर में अर्चना वर्मा, मेरठ में हरिकांत अहलूवालिया और सहारनपुर में अजय सिंह आगे चल रहे हैं।
नगरपालिका चेयरमैन के 199 पद में 199 सीटों के रुझान आ गए हैं।
चेयरमैन पद के चुनाव में 98 बीजेपी, 59 सपा, 19 बसपा, कांग्रेस 7 और 16 पर अन्य कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। नगर पंचायत के 544 चेयरमैन पदों में अभी तक 486 सीट से रुझान आया है। बीजेपी का अध्यक्ष उम्मीदवार 236 शहर में, सपा का 143, बसपा का 30, कांग्रेस का 34 और अन्य 43 शहर में आगे चल रहे हैं