पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सिरसा कुठौंद जालौन के व्यापारियों के साथ की गई बैठक
**********************
आपको बता दें पुलिस द्वारा यह जानने के लिए जालौन कोतवाली में बैठक का आयोजन किया गया समस्याएं क्या है उनका निराकरण कैसे हो नगर में होने वाले जाम को लेकर बात उठी तो चेयरमैन प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहां पूर्व में बाजार के अंदर नाली से 5 फुट की दूरी पर सीमा रेखा खींची गई थी उस सीमा रेखा के अंदर अगर दुकानदार रहता है तो जाम की समस्या नहीं रहेगी वही सीसीटीवी कैमरा नगर पालिका के द्वारा शहर में लगवाए जाने का प्रयास करूंगा दूसरी ज्वलंत समस्या व्यापारी नीरज गुप्ता रो रो कर बताया हमारा फल की दुकान देव नगर चौराहे पर सड़क के किनारे लगती है जिसे पुलिस ने हटवा दिया वही उसने अपनी आपबीती बताते हुए कहा मैं अपना परिवार पिछले 20 वर्ष से फल बेचकर रोजी रोटी चला रहा हूं खुद का मकान भी नहीं है मेरा परिवार कैसे चलेगा जहां एक तरफ देव नगर चौराहे पर फुटकर विक्रेताओं से अतिक्रमण होता है वही इस चौराहे की रौनक में फल गोलगप्पे चाऊमीन डोसा चार्ट के ठेले आकर्षण का केंद्र रहते हैं जहां दूरदराज जाने वाले लोग इन सब चीजों का सेवन करते हैं रोनक भी बनी रहती है हालांकि पुलिस निम्न स्तर के लोगों की रोजी रोटी बनाए रखने के लिए उनको सड़क के किनारे मौका दे सकता है आपको बता दें शासन की मंशा से माह के अंतिम सप्ताह में प्रत्येक तहसील स्तर पर व्यापारियों की बैठक होना सुनिश्चित हुआ है दूसरा मुद्दा ऑनलाइन चालान का छाया रहा जहां कोल्ड ड्रिंक विक्रेता नौशाद तरुण पुरवार जो नगर में अपनी लोडर गाड़ी से कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करते हैं इस बीच उनके 7 चालान पुलिस द्वारा किए गए स्थानीय स्तर पर चलने वाले वाहनों के चालन न किया जाए सप्ताहिक बंदी के मुद्दे छाए रहे बैठक में प्रमुख रूप से सी ओ रविंद्र कुमार गौतम कोतवाल समीर सिंह एसएसआई आनंद कुमार कुठोंड इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी सिरसा कलार सरोज आलोक खन्ना उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश चौधरी उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राम जी अग्रवाल पवन अग्रवाल प्रदीप गुप्ता लाला पोरवाल सहित दो दर्जन व्यापारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी जालौन




