आदरणीय *गुरुजी श्रद्धेय श्री नवनीतप्रिय दास जी* के जन्मोत्सव को “संस्कार उपवन परिवार” ने मनाया बड़े धूम-धाम के साथ।
कल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा को आदरणीय *गुरुजी श्रद्धेय श्री नवनीतप्रिय दास जी* के जन्मोत्सव को “संस्कार उपवन परिवार” ने बड़े धूम-धाम के साथ मनाया।
कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों ने भारतीय संस्कृति और संस्कार से संबंधित Play भी किये। डॉ संगीता माहेश्वरी जी ने बहुत अच्छे ढंग से मंच संभाला। आप सभी के सहयोग से कल कार्यक्रम बहुत अच्छे ढंग से सम्पन्न हुआ। भोजन प्रसाद भी बहुत स्वादिष्ट था।
वही सुनील वार्ष्णेय (कोषाध्यक्ष संस्कार उपवन) ने कहा कि आप सभी का जिन्होंने तन-मन-धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया, हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
आप ने जन्मोत्सव में आकर हमारा मान बढ़ाया इसके लिए आपको सादर प्रणाम। 🙏




