माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार दोपहर वाराणसी पहुंचे।
- पुलिस लाइन हेलीपैड से सीएम योगी काफिला बिरदोपुर स्थित कैलाश मठ पहुंचा।
- यहां कार्यक्रम के समापन के बाद कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर सर्किट हाउस रवाना हो गए।
- सीएम ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि सरकार की उपलब्धियों और जनोपयोगी योजनाओं के बारे में जन-जन को बताएं।
पुलिस लाइन में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, महापौर अशोक तिवारी सहित अन्य लोगों ने किया।
तदोपरांत यहां से वे बिरदोपुर स्थित कैलाश मठ पहुंचे।
वहां अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की।
मठ में 104 वर्षीय स्वामी रामचंद्र गिरी से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी जाना।
यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक में शामिल हुए।
उनहोंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग बातचीत की। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्दनेजर तैयारियों को और प्रभावी बनाने को दिया जोर।
सीएम ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि सरकार की उपलब्धियों और जनोपयोगी योजनाओं के बारे में जन-जन को बताएं।
इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस रवाना हो गया।
शाम में वो जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए बनारस पहुंचे और विदेशी मेहमानों से मुलाकात कर विकास के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे करेंगे।





