एकीकृत चिकित्सालय खामपार के परिसर में नवम विश्व योग दिवस के अवसर पर  हुआ कार्यक्रम का आयोजन। 

देवरिया, भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के 50 शैय्या एकीकृत चिकित्सालय खामपार के परिसर में नवम विश्व योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिस के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद रविंद्र कुशवाहा थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को शान्ति मिलती है। योग करने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने कहा कि योग की परंपरा बहुत ही पुराने हैं। संभवत: जब से सभ्यता शुरू हुई है तभी से योग किया जाता रहा है।
योग शिक्षक के द्वारा सूर्य नमस्कार ,अनुलोम विलोम, कपालभाति, वज्रासन सहित अन्य योगासन कराए गए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार शाही, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह ,टुन टुन सिंह, डॉ अरविंद कुशवाहा, संतोष पटेल, दुर्गा सिंह, उमेश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक विनोद यादव, डॉक्टर मनीष मलिक, डॉ मोहम्मदअनीस, डॉ चौहान, पंचकर्मा टेकनिशियन राकेश यादव, फिजियोथैरेपिस्ट धर्मनाथ सिंह, मुकेश कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं चिकित्सालय के सभी कर्मचारी  उपस्थित रहे।

Share.