उत्तर प्रदेश पुलिस में चालीस हजार से अधिक पदों पर जल्द ही शुरू  होगी भर्ती ।

  • उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही पदों के लिए करेगा नोटिफिकेशन जारी।

उत्तर प्रदेश  पुलिस में चालीस हजार से अधिक पदों पर जल्द ही भर्ती शुरू कर दी जाएगी।

भर्ती के लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

  • रेडियो शाखा में 2430,
  • कॉन्स्टेबल और इसके समकक्ष 26382,
  • कॉन्स्टेबल पीएसी के 8540,
  • जेल वॉर्डर के 1582 सहित

अन्य पदों पर भी होगी भर्ती

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा।

जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है। जिसके लिए यूपीपीबीपीपी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

 रह सकती है ये उम्र सीमा

भर्ती के लिए जो आयु का निर्धारण किया है उसके अनुसार,

सामान्य पुरुष 18-22 वर्ष,

महिला 18-25 वर्ष,

ओबीसी पुरुष 18-28 वर्ष,

ओबीसी महिला 18-31 वर्ष,

एससी/एसटी पुरुष 18-28 वर्ष,

एसटी महिला 18-31 वर्ष होगी।

ओबीसी, एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 5 वर्ष का आरक्षण भी मिलेगा।

ऐसे भरें आवेदन

यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यहां मांगे गए सभी दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर अपनी फीस जमा कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती देख रहे युवा अगर इससे पहले की भर्ती में भी शामिल हो चुके हैं तो वह भी आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि यूपीपीबीपीबी ने एक से अधिक बार आवेदन को इनकार नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में

  • पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
  • जिसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज का वेरीफिकेशन होता है।
  • दौड़ के साथ ही शारीरिक परीक्षण किया जाता है।

पुलिस कांस्टेबल के लिए मानक विवरण 

पुरुष वर्ग:

पुरुष अभ्यर्थी 168 सेमी. हाइट
पुरुष अभ्यर्थी 79 सेमी. सीना बिना फुलाए
84 सेमी. सीना फुलाकर

महिला वर्ग:
महिला अभ्यर्थी 152 सेमी.
महिला अभ्यर्थी वजन – 40 केजी

Share.