आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता दें कहा ग्रामीण पत्रकार संघ ने।

  • हरेराम चौराहा स्थित रघुकुल एकेडमी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने की बैठक।
  • निष्पक्ष खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर बल दे कहा जिलाध्यक्ष ने
  • पुलिस और पत्रकार एक दूसरे के पूरक है कहा थानाध्यक्ष श्रीरामपुर अनिल सिंह ने। 

प्रतापपुर, देवरिया क्षेत्र के प्रतापपुर क्षेत्र के हरेराम चौराहा स्थित रघुकुल एकेडमी में वृहस्पतिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक आयोजित की।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पौहारी शरण राय ने कहा कि वर्तमान समय में सूचना क्रांति का दौर चल रहा है।

इस समय पत्रकारिता के मूल्यों को बचाए रखने का मुख्य दायित्व ग्रामीण पत्रकारों का ही है।उन्होंने पत्रकारों से पीत पत्रकारिता से परहेज करते हुए निष्पक्ष एवं आम जनता की समस्याओं से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर बल दिया।

जिला उपाध्यक्ष रामनवल सिंह ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न के मामलों को लेकर संगठन गंभीर है।

किसी भी स्तर पर पत्रकारों का उत्पीड़न संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।

एसओ श्रीरामपुर अनिल सिंह ने कहा कि पुलिस और पत्रकार का चोली दामन का साथ माना जाता है।ग्रामीण पत्रकार निष्पक्ष खबरें प्रकाशित कर प्रशासन को मार्गदर्शन देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम को

  • मंडल उपाध्यक्ष डॉ अजय बरनवाल,
  • तहसील अध्यक्ष विजय कुमार सिंह,
  • पुरुषोत्तम राय,
  • कुमार प्रसाद,
  • मनीष पांडेय,
  • पुरुषोत्तम पांडेय आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में पत्रकार राजेश दीक्षित के पिता के निधन पर उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

इस दौरान सुशील सिंह,बिजेंद्र यादव,चंदन कुशवाहा,यूसुफ अंसारी,देवेंद्र पासवान,डॉ दिनेश नारायण पांडेय,सत्यम पांडेय,अमर शाह,प्रमोद सिंह पटेल,रामाश्रय यादव आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनय पांडेय ने किया।

Share.