देवरिया, जनपद मे आज दिनांक 16. 7. 2023 दिन रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट देवरिया की जिला स्तरीय बैठक महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज के वाणिज्य संकाय में हुई। इसमें माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश महामंत्री श्री राजीव यादव जी ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ घनश्याम तिवारी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद के कोने-कोने से माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं जैसे चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान ,एरियर, NPS व शिक्षकों के लम्बित प्रकरणो आदि के समाधान के लिए गहन विचार विमर्श किया गया।                                                        बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन बहाल कराने, कैशलेस चिकित्सा, बिना एनओसी स्थानांतरण, निजीकरण के खिलाफ तथा माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण कराने का काम करेगा ।बैठक को जिला अध्यक्ष एकजुट श्री सुरेश सिंह, जिला महामंत्री सरफराज अहमद, जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर सिंह आदि ने संबोधित किया ।बैठक में माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें  अर्जुन दीक्षित तथा गुरु राम प्रजापति को जिला संरक्षक , सुरेश सिंह को जिला अध्यक्ष,  सरफराज अहमद को जिला मंत्री, रविंद्र कुमार को जिला कोषाध्यक्ष,  मृत्युंजय सिंह ,डॉक्टर योगेंद्र यादव ,विद्यासागर सिंह, दीपेंद्र तिवारी ,विपिन शुक्ला ,आशा यादव को जिला उपाध्यक्ष,  राम करण यादव,  शिवशंकर, जितेंद्र यादव नीतीश कुमार आनंद कुमार, श्रीमती वंदना कुशवाहा को जिला संयुक्त मंत्री, अखिलेश विश्वकर्मा को जिला संगठन मंत्री ,अमिताभ कुमार को जिला आय-व्यय् निरीक्षक, विशाल श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी तथा अनुज सिंह ,सुनील सिंह ,रंजीत राय, अमीर हसन, धीरेंद्र यादव ,दीपक द्विवेदी ,अजीत कुमार, सौरव बाजपेई राजेंद्र यादव ,संदीप यादव ,प्रशांत यादव, अशोक कुमार हिसामुद्दीन तथा इम्तियाज अहमद को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया ।                                          इसी क्रम् मे 1अक्टूबर को पेंशन शंखनाद रैली दिल्ली रामलीला मैदान में चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश कुशवाहा जिला अध्यक्ष (अटेवा), उमेश यादव, दिनेश कुशवाहा, प्रमोद कुमार ,आशीष गुप्ता धीरेंद्र यादव ,योगेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

Share.