बस व कार मे आमने सामने भिड़ंत हो जाने से कार में सवार दो की मौके पर ही मृत्यु व दो अन्य गंभीर घायल।

गरौठा झांसी कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम गोंडा में निवासी रामलाल अपने पूरे परिवार के साथ अर्टिका गाड़ी नंबर यूपी 93 बीएन 5267 से अपने घर गोना जा रहे थे ।
इसी समय झांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस up93 सीटी 9818 बस से गुरसराय के नजदीक लोहिया पुल के पास आमने सामने भिड़ंत हो जाने से कार में सवार रामलाल उम्र 48 वर्ष फूलारानी पत्नी सीताराम उम्र 65 वर्ष की मौत मौके पर ही हो गई व कार चालक पुष्पेंद्र पुत्र शिवदयाल निवासी सुभाष नगर गढ़ा एवं रश्मि पत्नी अटल निवासी कोना को गंभीर रूप से घायल होने पर गुरसराय स्वास्थ्य हेतु लाया गया।
जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया है वहीं पर थाना पुलिस गुरसराय के द्वारा बस को अपने कब्जे में लेकर तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

Share.