यूपी राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जशवंत सिंह को मिला गोल्ड मेडल

पूंछ। यूपी के जिला झांसी के अंतर्गत ग्राम काशीपुरा निवासी जसवंत सिंह यादव पुत्र प्रहलाद सिंह यादव नई दिल्ली में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में भाग लिया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित चैंपियनशिप पुरस्कार वितरण समारोह में यूपी टेस्ट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्याम सिंह यादव द्वारा जसवंत सिंह राष्ट्रीय लोकदल को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

जसवंत के शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन श्री परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है।

जसवंत सिंह वर्तमान में गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के रूप में कार्यरत हैं और अपनी शूटिंग की ट्रेनिंग दिल्ली में प्रसिद्ध स्पोर्ट्स शूटिंग अकादमी के अनुभवी कोच दीपक कुमार के निर्देशन में निरंतर ट्रेनिंग ले रहे हैं और अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार के सदस्यों को देते हैं।

Share.