नागाणी ग्राम पंचायत की लापरवाही सार्वजनिक जगहों पर पड़े है गंदगी के ढेर

नागाणी ग्राम पंचायत की अनदेखी कहे या फिर लापरवाही जिसके चलते गांव के सार्वजनिक जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए है।

नागाणी गांव के हनुमान चौक के पास स्थित शीतला माताजी मंदिर के पास व महादेव मंदिर के सामने सफाई के अभाव में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ऐसा नही है यह नजारा जिम्मेदारों को ध्यान में नही हो बल्कि यहाँ सरपंच का आना जाना भी इन्ही कचरों के अम्बार के पास होकर होता है।

फिर भी इस और ध्यान नही दिया जा रहा है। सार्वजनिक जगहों पर कचरे के अम्बार लगे होने से गाँव की सुंदरता को भी दाग लगा रहे है।
ग्रामीणों द्वारा इसको लेकर कई मर्तबा सरपंच और सचिव को अवगत करवाया जा चुका है।
उसके उपरांत भी इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। अत: सभी  गांव जनो व भक्त जनो ने अनुरोध भी है कि किसी दिन सभी लीग मिलकर अपने गाँव को सवचछ वनाने की मुहीम चलाते हुये सरपंच / सरपंच का सहयोग करते हुये गांव की सफाई अभियान के हिस्सेदार बने ।

Share.