दतिया मे लाखो श्रद्धालुओं ने बनाए पार्थिव शिवलिंग,

■ साथ ले रहे कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आनंद।

दतिया मे पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा मे प्रति दिन दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक हो रही है. शिव महापुराण की ये कथा भांडेर रोड क्षेत्र मे माननीय गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जी के विशेष अनुरोध पर हो रही है. आज इसका चौथा दिन है.
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा माननीय गृहमंत्री मध्य प्रदेश शासन नरोत्तम मिश्रा के गृह जनपद दतिया में पांच दिवसीय शिवमहापुराण कथा चल रही है. ये कथा माननीय गृहमंत्री मध्य प्रदेश शासन नरोत्तम मिश्रा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन दतिया नगरी में करा रहे हैं 11 अगस्त से शुरु हुई पांच दिवसीय कथा का 14 अगस्त को अंतिम दिन है.
वहीं आज की कथा मे विशेष अतिथि के रूप में मंच पर पीतांबरा पीठ से आचार्य पंडित याज्ञवल्क्य द्विवेदी “शास्त्री” , ददरौआ सरकार, पंडोखर सरकार, पीतांबरा पीठ से शास्त्रीगण सहित सरकार भारतीय जनता पार्टी के अनेकों अनेक कार्यकर्ता व लाखों की संख्या में श्रद्धालु गण आज के दिन कथा सुनने पहुंचें। वहीं कथा स्थल पर प्रति दिन लाखो की सख्य मे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है. रोजाना ही कथा मे नये पंडाल बढ़ाकर लगाए जा रहे हैं, बावजूद पंडाल छोटे पड़ रहे हैं। कथा के अंतिम दिन में कथा सुबह 8:00 से 11:00 तक भक्तों को श्रवण कराई जाएगी
बता दें कुछ लोग तपती धूप में ही कथा सुन रहे थे। कथा में प्रतिदिन ही बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना हुआ था बड़ी तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 60 एकड़ में पंडाल बनाया गया है, जबकि 200 एकड़ क्षेत्र में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
आज कथा का अंतिम दिन है. ऐसे में आयोजक समिति का अनुमान है कि बड़ी तदाद में श्रद्धालु आएंगे. इसके चलते कथा स्थल पर और अधिक पंडाल लगाए जा  रहे हैं. वहीं श्रद्धालुओं के कथा स्थल तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा पहले से ही रुट प्लान तय कर रखा है।
वहीं आयोजक मंडल ने बड़ी लगन से, आए हुए श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी ग्रहण कराया यह सुबह 8:00 से लगातार रात 11:00 बजे तक दिन प्रतिदिन भोजन प्रसाद व्यवस्था की गई है जिसको स्वयं विवेक मिश्रा व सुकन मिश्रा , रोहित शर्मा भोजन व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। जिससे भक्तगण व्यवस्थित तरीके से प्रसाद ग्रहण कर पाए वही कार्यकर्ताओं ने हमारी फोकस न्यूज 24×7 टीम को भोजन व्यवस्थाओं पर व पंडाल में भक्तों की बैठने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित कराया।

कथा व्यास प्रदीप मिश्रा ने शिव कथा के दौरान व्यास गद्दी से फिल्म OMG 2 का विरोध कर कड़ी आपत्ति जताई है। पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि इस मूवी में भगवान शंकर के स्वरूप में हीरो को दुकान से कचौड़ी मांगते दिखाया गया है, क्या ये अपने बाप को भीख मांगते दिखा सकते हैं।

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ऐसी बातों का विरोध करते हैं। इसीलिए हमने दतिया में कथा की स्वीकृति तत्काल दे दी थी।
प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के सानिध्य में धार्मिक नगरी दतिया में भव्य आयोजन न्यू जेल ग्राउंड पर किया जा रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
गृहमंत्री आयोजन को लेकर काफी जिम्मेदारी से हर व्यवस्था में लगे हुए हैं।
आज लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ ने दतिया नगरी को भक्तिमय व एक महा कुम्भ का स्वरूप दे दिया।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters