जालौन नगर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद द्वारा रंगीन झालरों से नगर के विभिन्न स्थानों पर की गई सजावट
आपको बता दें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर के झंडा चौराहा द्वारकाधीश मंदिर बड़ी माता मंदिर छोटी माता मंदिर फक्कड़ फाटक दीनदयाल उपाध्याय कोच चौराहा, देव नगर चौराहा चंद्रशेखर आजाद पार्क महारानी लक्ष्मी बाई पार्क जालौन नगर आगमन से लेकर कोच चौराहे तक लगे हुए बिजली पोल तिरंगा छटा बिखेर रहे थे वही नगर के 12 स्थान पर विद्युत झालरों की सजावट ने नगर को दुल्हन की तरह सजा दिया स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में दीपावली जैसा माहौल नजर आया लोग बाजार चौक झंडा चौराहे पर सेल्फी ले रहे थे वही नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल के प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे थे इस तरह की सजावट जालौन नगर के इतिहास में पहली बार देखने को मिली
रिपोर्ट न्यूज 24×7 से जिला ब्यूरो चीफ महेश चौधरी जालौन