*कम्युनिस्ट पार्टी का क्षेत्रीय प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से उनके घर पर जाकर मिला*

बनकटा थाना क्षेत्र स्थित भटवलिया पाण्डेय गाँव के एक गरीब परिवार की इन्टर पास छात्रा की नृशंस हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी गई लाश मिलने की खबर लगने पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का एक क्षेत्रीय प्रतिनिधि मण्डल जिला मंत्री जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से उनके घर पर जाकर मिला तथा घटना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मृत युवती के मां, छोटी बहन और भाई के द्वारा जो जानकारी मिली उसके अनुसार परिवार को पड़ोसी का परिवार द्वारा ही पूर्व से ही प्रताड़ित किया जाता रहा है, विगत 21मई को भी लड़की के साथ जबर्दस्त मारपीट की घटना हुईं बहुत मुस्किल से एफआईआर दर्ज हो पाया लेकिन कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई ।

प्रताड़ित करने वालों पर सख़्त कार्यवाही हुई होती तो आज उस मासूम की जान नहीं जाती। इस विभत्स घटना से एक बार फिर यूपी सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का वादा खोखला साबित हुआ है। माकपा प्रतिनिधि मण्डल इस जघन्य हत्या काण्ड की घोर निन्दा करते हुए दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोरतम कारवाई की मांग करता है। पीड़ित छात्रा के परिवार को सुरक्षा एवम आर्थिक सहायता की भी मांग करता है। अभी भी वह परिवार व महिलाएं किसी अनहोनी से सहमे हुए हैं।
प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक देवरिया से मांग कर रहे है कि उक्त घटना की किसी महिला मजिस्ट्रेट से न्यायिक जॉच कराएं ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। क्योंकि पूरे प्रदेश में महिलाओं, छात्राओं, महिला कर्मियों के साथ जघन्य अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। प्रतिनिधि मण्डल ने पीड़ित परिवार के साथ गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, न्याय के लिए हर संभव कोशिश करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मण्डल में जयप्रकाश यादव के साथ क्षेत्रीय मंत्री नथुनी कुशवाहा चन्द्रभान सिंह बृजानंद यादव बंशबहादुर यादव सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे।

Share.