डीएम ने की कौशल विकास मिशन की संचालित योजनाओं की समीक्षा
■कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों को सीसीटीवी कैमरा से जोडे जाने का दिया निर्देश
■युवाओं को हुनरमंद बनाये रखने में प्रशिक्षण प्रदाता निभायें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका-डीएम
देवरिया जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा है कि युवाओं को स्किलयुक्त किये जाने में कौशल विकास मिशन की संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसलिए इससे जुडे सभी योजनाओं व गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित किए जाए, इससे युवाओं को जोड़ने के साथ ही उनमें कौशल को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाए, जिससे कि वे स्वालम्बन की दिशा में आगे बढ़ सके। इस महत्वाकांक्षी कार्य में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता कदापि न बरतें अन्यथा इसको गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी श्री सिंह विकास भवन के गांधी सभागार में कौशल विकास मिशन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों पर आईपी लेबल फास्ट इंटरनेटयुक्त सीसीटीवी कैमरा प्रत्येक कक्षाओं में 15 दिन के अन्दर लगाये जाने का निर्देश दिया है तथा इसकी मानीटरिंग भी सतत रुप से किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी से कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी लाइव साउंड एवं विजूअल हो, यह सुनिश्चित रखे जाने हेतु केन्द्र व्यवस्थापको को निर्देशित किया। इस कार्य के लिए उन्होंने आईटीआई प्रधानाचार्य को जिम्मेदारी दी।
जिलाधिकारी ने कौशल विकास मिशन योजना अन्तर्गत एचटीटी में लक्ष्य प्राप्त प्रशिक्षण प्रदाताओं की प्रगति समीक्षा मे प्रशिक्षण प्रदातावार व आवंटित सेक्टरवार लक्ष्यों की गहन जायजा में यह निर्देश दिया कि जो सेक्टर वर्ष 2014 से चल रहे है, उसकी अब तक की प्रगति विवरण यथा- कितने युवक प्रशिक्षित हुए और उनका प्लेसमेंट कहा-कहा हुआ है उपलब्ध करायें। उन्होंने सभी प्रशिक्षण दाताओं को युवकों में कौशल युक्त व हुनरमंद बनाये रखने पर जोर दिया।
समीक्षा में वर्तमान वित्तीय वर्ष में कौशल विकास मिशन की संचालित योजना एसटीटी अन्तर्गत कुल 12 प्रशिक्षण प्रदाता द्वारा सेक्टरवार आवंटित लक्ष्य 1782 के सापेक्ष 1431 प्रशिक्षणार्थी नामांकित किए गये है, जो लक्ष्य का 80.30 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने सभी प्रदाताओं को शतप्रतिशत लक्ष्यपूर्ति किये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य शोभनाथ, कौशल विकास मिशन से जुड़े अधिकारी, प्रशिक्षण प्रदाता आदि उपस्थित रहे।






