
मृतक की फाईल फोटो
देवरिया खामपर थाना क्षेत्र के बखरी बाजार गांव निवासी चंद्रभूषण पुत्र छेदी भगत रविवार की देर शाम बखरी बाजार स्थित अपनी मिठाई की दुकान से घर जा रहे थे कि रास्ते में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। वह घर पहुंच कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया जिला अस्पताल पहुंचने के बाद वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर अपने घर चले आए। किसी ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




