गांधी जयंती पर एस पी ने पुलिस लाईन मे गांधी जी के चित्र पर किया माल्यार्पण और दिलायी शपथ
उरई जालौन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा इरजराजा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उरई में ,
अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी द्वारा पुलिस कार्यालय मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर,
सत्यनिष्ठा के साथ उनके आदर्शो का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया एवं राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। तदोपरान्त वृक्षारोपण किया गया।






