निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष का प्रथम जनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
निषाद पार्टी गरीब शोषितो बंचितो की पार्टी है उन्ही के लिये संघर्षरत है कहा जिलाध्यक्ष ने
उरई (जालौन)निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश निषाद का अपने गृह जनपद में प्रथम आगमन हुआ जिनका स्वागत बुंदेलखंड प्रवेश द्वार कालपी में सैकडो कार्यकर्ताओं ने किया कालपी के बाद रास्ते में कई जगह स्वागत किया गया साथ ही जिलामुख्यालय उरई पहुंच कर हजारों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और निषाद पार्टी के समर्थकों से भेट कर उन्होने कहा जो समाज सो जाता है उसका भाग्य सो जाता है इस लिये निषाद भाईयो जागो और अपने अधिकारो को प्राप्त करो!
साथ रहे पार्टी द्वारा नव नियुक्त प्रदेश सचिव भारत सिंह निषाद, प्रदेश सचिव आईटी सेल शैलेंद्र निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष शकुंतला देवी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमला देवी, संगठन जिलाध्यक्ष सुनील निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र निषाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि निषाद, जिलाध्यक्ष आईटी शिवम निषाद, जिलाध्यक्ष आरएनईपी चंद्रपाल निषाद जी का भी भव्य स्वागत सम्मान हुआ| कार्यक्रम में हमीरपुर संगठन जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निषाद , हमीरपुर जिलाध्यक्ष विजय निषाद, हमीरपुर आरएनईपी जिलाध्यक्ष नंदकुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जालौन मनोज निषाद आदि।
और क्या कहा जिलाध्यक्ष ने आईये सुनाते है आपको





