विधालय जा रहे बाइक सवार तीन विद्यार्थियों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर।

झांसी। पूंछ थाना क्षेत्र में ग्राम बाबई के पास विद्यालय जा रहे तीन बाइक सवार विद्यार्थियों को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

जिससे वह घायल हो गए। बताया गया है कि 17 बर्षीय निर्मला, 18 बर्षीय गोलू तथा 16 बर्षीय रोहित, कस्बा पूंछ के एक विद्यालय में पढ़ते हैं। वह तीनों रोज की भांति बाइक से विद्यालय जा रहे थे।

जैसे ही वह ग्राम बाबई के बाहर पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार महिंद्रा ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों को कस्बा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

मौके पर थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने पहुंच कर घायल विद्यार्थियों का हाल-चाल लिया। पूंछ से पं विवेक तिवारी की रिपोर्ट

Share.