कोचिंग के लिए निकली छात्रा का शव मिला रेलवे ट्रैक के पास।

कोचिंग के लिए निकली छात्रा का शव मिला रेलवे ट्रैक के पास चिरगाँव नगर की रहने वाली एक छात्रा कोचिंग के लिए निकली फिर लौट कर अपने घर नही पहुंची शाम को इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, पुलिस जांच मे लग गई, मंगलवार सुबह रेलवे ट्रेक पर पलक नाम की इस लड़की की बॉडी मिली
शाम 5 बजे घर से निकली थीं पलक गुप्ता मौके पर उपाधीक्षक मोठ, थानाध्यक्ष चिरगाँव संतोष अवस्थी मौके पहुंचे। मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस हादसे के कारण की जांच कर रही है।

Share.