Spread the love

चिरगाँव थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मूर्ति विसर्जन वाले नदी, नहरों का किया निरीक्षण ।

दुर्गा पूजा बाद विसर्जन व्यवस्था को लेकर डीएम व एसपी ने स्थल चिन्हित करने के निर्देशों का पालन को लेकर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता करते हुये चिरगांव प्रशासन दिखा सजग
चिरगाँव थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मूर्ति विसर्जन वाले नदी, नहरों का किया निरीक्षण
दुर्गा पूजा के अवसर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिसको लेकर चुनाव थाना में पुलिस बल सभी संवेदनशील स्थलों लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध दिखाई दे रहा है।

इसलिए चिरगाँव थाना प्रभारी श्री संतोष अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ मूर्ति विसर्जन वाले नदी, नहरों का निरीक्षण किया व प्रधानों से बेरिकेटिंग लगवाने के लिए कहा जिससे किसी प्रकार का कोई जान माल नुकसान न हो मूर्ति विसर्जन सुरक्षित तरीके से हो सके।

Share.