उरई झांसी रोड के नवीन प्रतिष्ठान मृदुल फिलिंग स्टेशन का हुआ उद्घाटन ।
■ माननीय श्री बी एल बर्मा सहकारिता राज्य मंत्री भारत सरकार ने फीता काट कर किया शुभारंभ
■ साथ रहे उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा वह जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी
■मृदुल फिलिंग स्टेशन के भव्य शुभारंभ पर आए हुए सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया डॉ रामावतार सिंह राजपूत बाबूजी ने।
उरई (जालौन) झांसी रोड उरई पर स्थित नवनिर्मित नवीन प्रतिष्ठान मृदुल फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री बी एल बर्मा राज्य मंत्री भारत सरकार सहकारिता एवं उत्तरी पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने फीता काटकर उद्घाटन किया
वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सचिंद्र गुनी मंडलीय प्रमुख खुदरा विक्रय कानपुर मंडल व श्री राजकिशोर पाल विक्रय अधिकारी उरई के कर कमल द्वारा व आप सबकी गरिमामयी उपस्थित के साथ संपन्न हुआ ।
वही कार्यक्रम में उपस्थित सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने बताया कि किसानों को मुख्य रूप से सिंचाई के लिए डीजल लेने के लिए दूर तक जाना होता था इस पेट्रोल पंप के लग जाने से किसानों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार किसानों और आम जनमानस के हित में कार्य कर रही है।
पेट्रोल पंप खुलने पर आसपास के तमाम स्कूलों प्रतिष्ठान कर्मचारी व नगर के तमाम लोगो ने खुशी व्यक्त की।
वहीं कार्यक्रम में संबोधित करते हुए माननीय श्री बी एल वर्मा राज्य मंत्री भारत सरकार ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा की।
वही अपनी वार्ता को जारी रखते हुए विपक्षी दलों पर भी खूब तंज कसते नजर आये।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री गंगा चरण राजपूत जनपद जालौन जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी पूर्व निबंधन अधिकारी प्रदीप सिरौठिया जी
बृजभूषण सिंह भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्षा ऊविर्जा दीक्षित
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा जी वही मृदुल फिलिंग स्टेशन परिवार से रामराज सिंह डॉक्टर चंद्रभान सिंह डॉक्टर जगभान सिंह हर्षित राजपूत मृदुल राजपूत दीपेंद्र मिश्रा दीपू पिंडारी शैलेंद्र पचौरी पहाड़गांव राम सिंह राजपूत नरी फिलिंग स्टेशन से पहलाद राजपूत सहित कई क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
मृदुल फिलिंग स्टेशन के भव्य शुभारंभ पर आए हुए सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया डॉ रामावतार सिंह राजपूत बाबूजी ने।






