महाष्टमी पर भारत सांस्कृतिक समिति द्वारा हुआ हवन पूजन भक्तों ने डाली आहुति।

नवरात्र पर्व की महाअष्टमी पर को देवी-मंदिरों सहित दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन का हुआ।उसी क्रम में आज उरई नगर के माहिल तालाब पर भारत सांस्कृतिक समिति द्वारा भव्य दुर्गा झांकी का आयोजन हुआ

वही नवरात्र में उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा दौरान पूर्णाहुति देकर अपना उपवास तोड़ा और देवी मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

अष्टमी को लेकर देवी पंडाल में सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे और दिन भर भक्तों के मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।मंदिर में सुबह माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद हवन-पूजन का आयोजन किया गया। भारत सांस्कृतिक समिति कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह से ही हवन-पूजन के तैयारियां चल रही थीं। सुबह लगभग साढ़े दस बजे पूजन शुरू हुआ, जो शाम तक चला। भक्तों के लिए परिसर में हवन कुंड का निर्माण किया गया था

माता के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार सुबह से ही लगी हुई थी।

वही समिति के कार्यकर्ताओं मे श्री राजेश्वर गुप्ता व शिवम गुप्ता ने बताया कि शाम छह बजे मंदिर प्रांगण में महाष्टमी हवन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।

शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी अष्टमी के अवसर पर हवन-पूजन हुआ। नवरात्रि में शक्ति की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने हवन में हिस्सा लेकर सुख-शांति के लिए माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।महाष्टमी के हवन-पूजन के बाद यहाँ श्रद्धालु जनो ने कन्या भोज का आयोजन किया। भक्तों द्वारा माता की रूप माने जाने वाली कन्याओं को भोजन कराया और उन्हें यथाशक्ति दक्षिणा प्रदान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम उपरांत फोकस न्यूज 24 x7 से आये हुये सम्पादक विनय पचौरी को दुर्गा की छाया प्रति भारत सांस्कृतिक समिति के पं• श्याम शर्मा श्री राजेश्वर गुप्ता शिवम गुप्ता मानवेंद्र पटेरिया व हनुमान मंदिर महाराज द्वारा भेट की गई।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters