प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाये तो देश उन्नति करेगा कहा प्रदेश उपाध्यक्ष ने
आशीष मैरिज गार्डन मे पत्रकार एकता संघ की गोष्ठी हुई सम्पन्न
झांसी झांसी के समथर मे आशीष मैरिज गार्डन मे जनपद स्तरीय पत्रकार एकता संघ की गोष्ठी सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि रहे पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनिया , अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने, संचालन की जिम्मेदारी सभाली राम प्रकाश व्यास ने।
मंचासीन रहे संघ के मण्डल महामंत्री पंकज रावत, मण्डल संगठन मंत्री राकेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष जालौन शैलेन्द्र गौतम, जिला महामंत्री जालौन नितेश पटेल, फोकस न्यूज के सम्पादक विनय पचौरी, उपनिरीक्षक द्वय श्याम साहू, राजकिशोर, मणिलालता प्रसाद पांचाल, बृजमोहन नगाईच, उमेश गुबरेले, आदि।
गोष्ठी की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर उनके पूजन अर्चन से की गयी तदुपरान्त कमलेश व्यास पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अनुपम श्रीवास्तव, संजीव व्यास, मुकेश दोहरे, बृजमोहन नगाईच, रमेश व्यास, जय प्रकाश सोनकर, अजय राठौर, अरुण खरे, जय प्रकाश सोनी, मनीष सेसा,विवेक तिवारी, रिंकू महाराज, जहूर खां, डी एस विश्वकर्मा, मान सिंह दांगी सभी पत्रकार, चन्द्रपाल सिंह पार्षद, रामजी पार्षद, अवधेश सिंह चौहान पत्रकार, धर्मेन्द्र उदैनियां पत्रकार जसवन्त सिंह राजपूत, मोदी गुर्जर अनुज गुर्जर, राज गुर्जर, विश्व प्रताप सिंह गुर्जर, आरिफ अली पत्रकार, कोमल रायक्वार, संजू सविता, अरविन्द सिंह, आशीष समेले जिला उपाध्यक्ष जालौन, चन्द्रपाल सिंह लाडूपूरा, अमन पटेल तहसील महामंत्री कोच, विपुल पटेल नगर अध्यक्ष, विवेक कुमार आदि ने मंचस्थ अतिथियो का माल्यर्पण स्वागत किया।
अन्त मे आभार ज्ञापित किया पत्रकार एकता संघ के जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह गुर्जर ने।