देवरिया जनपद मे उत्तर प्रदेश माध्यमिक संघ(एक जुट) संयुक्त मोर्चा द्वारा सुभाष चौक पर 3 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे भी लगायें।
सौपे गये पत्रक के माध्यम से मांग किया गया है कि उ.प्र. सेवा चयन आयोग अधिनियम – 2023 को वापस लेकर उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड तथा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 को पुर्नस्थापित कर इसकी धारा 21व धारा 18, धारा 12 की सेवा सुरक्षा तथा सेवा शर्ती को बहाल किया जाये पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाये तथा
मानदेय व आउट सोर्सिग नियुक्तियों तथा जन शिक्षा व्यवस्था के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाते हुए सभी माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किया जाये।
ज्ञापन सौपने वालो मे प्रमुख रूप से मोर्चा के संयोजक सुरेश सिंह, जितेन्द्र सिंह ,राम चीज यादव ,श्रीकान्त यादव, हरिन्द्र कुमार, रामजीत यादव, ओमेन्द्र सिंह, देवानन्द सिंह, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, अरुण कुमार, भानु प्रताप सिंह,विद्या सागर सिंह,अखिलेश तिवारी आदि शामिल थे।

Share.