हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है व खाटू धाम की माटी म्हारे रास आ गई भजनो पर थिरके भक्त जी आई सी ग्राउंड में।
■उरई में भव्य खाटू श्याम का द्वितीय वार्षिक महोत्सव महोत्सव
■ दो दिन श्री खाटू श्याम संकीर्तन व भंडारा
उरई में खाटू श्याम महोत्सव को लेकर भव्य तैयारी के साथ सर्वप्रथम राधा कृष्ण मंदिर से जीआईसी मंदिर तक निशान यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन सम्मिलित रहे
तदोपरांत जीआईसी ग्राउंड में एक शाम कृपा बरसाने के नाम को लेकर द्वितीय वार्षिक महोत्सव दो दिन श्री खाटू श्याम संकीर्तन व भंडारा जिसमें पुष्प वर्षा ज्योति दर्शन इत्र वर्षा 56 भोग इत्यादि के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन श्री खाटू श्याम जी के दर्शन करने आये।
साथ ही शाम 6:00 बजे से टाउन हॉल जीआईसी ग्राउंड में परविंदर पलक फतेहाबाद ज्योति पाल मोहना ग्वालियर अजय यादव शिवपुरी संजय मित्तल कोलकाता द्वारा सर्वप्रथम परम पूज्य मानवेंद्र सिंह चौहान महाराज खाटू श्याम मंदिर के आगमन पर
गणेश वंदना के बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।
क्योंकि प्रांगण में श्रद्धालुओं भक्तों की संख्या अत्यधिक होने के कारण प्रशासन व्यवस्था मे तत्पर रहा
वही श्री श्याम सेवा मंडल उरई के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को किसी भी तरीके से कोई दिक्कत ना हो सके पूरा ध्यान रखा गया।







