जिस क्षेत्र मे जाना चाहो उसके लिये समर्पित होकर जुट जाओ – एस पी
उरई जालौन जो भी बनो अच्छा वनो जिस क्षेत्र मे जाना चाहो उसके लिये समर्पित हो जाओ और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको कहा पुलिस अधीक्षक डा इरजराजा ने! पुलिस अधीक्षक कोच सर्किल के ग्राम रबा मे प्राथमिक कक्षा के बच्चो और उनके अभिभावकों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होने कहा जो भी वनो अच्छे वनो खिलाडी वनो तो अच्छे स्तर के वनो, व्यापारी वनो तो अच्छे स्तर के वनो, कृषक वनो तो प्रगतिशील वनो, और प्रशासनिक सेवा मे जाना चाहो तो अच्छी तैयारी करो।
सम्बोधन के पूर्व पुलिस अधीक्षक ने वाल मेला का फीता काटकर शुभारम्भ किया ।
ये बात अलग है कि व्यवस्था वनाने वालो ने बच्चो को समझाया नही उदघाटन के पूर्व ही दुकानो की विक्री प्रारम्भ हो गयी थी।
पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक कोच राम सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोच नागेन्द्र पाठक ने मेले मे भ्रमण कर प्राथमिक कक्षाओं के बच्चो का खूब मनोवल वढाया! संचालन की जिम्मेदारी सभाली प्रिंसपल अर्पित त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया स्कूल की डायरेक्टर मैम ने।
मंच पर अतिथियो के अलावा एम एल सी के पति आर पी सिंह निरंजन भी उपस्थित रहे!




