प्रेस विज्ञप्ति

प्रतापपुर (देवरिया) भाटपार रानी , अखिल भारतीय किसान सभा की देवरिया ईकाई द्वारा प्रतापपुर चीनी मिल पर एक दिवसीय धरना देकर पिछले साल के गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ने का रू500/प्रति कुंतल करने,घटतौली पर रोक लगाने तथा चीनी मिल में कार्यरत संविदा कर्मियों को 26000/रुपए प्रति माह करने, चीनी मिल तुरंत चालू करने, जंगली जानवरों तथा छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा की गारंटी देने तथा अब तक हुए नुकसान का मुआवजा देने,भटनी, देवरिया, बैतालपुर तथा गौरीबाजार चीनी मिलों को चालू करने की मांग की गई।अखिल भारतीय किसान सभा की देवरिया ईकाई द्वारा प्रतापपुर चीनीसाथ ही सरकार की गन्ना निति में आमूलचूल परिवर्तन करने की मांग की। इसके साथ ही खाद बीज रसायनों को किसानों तक सुगमता से उपलब्ध होने की व्यवस्था की जाय। ज्ञापन उपजिलाधिकारी तथा मिल प्रबंधक प्रतिनिधि को दे कर धरना समाप्त किया गया। धरना देने वालो में किसान सभा के जिला मंत्री साधुशरण, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रभान यादव, जयप्रकाश यादव,बंशबहादुर यादव, चन्द्रभान सिंह कुशवाहा, नथुनी सिंह कुशवाहा, बृजानंद यादव,हरिहर, पौहारी कुशवाहा,नवल बिहारी,कविलास पासवान, राजकिशोर यादव, जयराम आदि दर्जनों किसान नेता उपस्थित रहे।

Share.