*हरिचरन को जिला प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई* 
प्रतापपुर, देवरिया,21 नवम्बर ,मंगलवार
मिशन 2024 चुनावको तेज गति देने के लिए भाजपा नेतृत्व ने अहम कदम उठाया हैं।चुनावी समीकरण को साधते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जिला प्रभारी के पद में परिवर्तन करते हुए गोरखपुर के थाना क्षेत्रिय मंत्री हरिचरन कुशवाहा को जिला सिद्धार्थनगर के प्रभारी बनाया गया है।वही देवरिया के जिला प्रभारी संतराज यादव को बनाया गया है।जिसे लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश नेतृत्व को बधाई दिया है।विशेष कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दिया है।बनकटा ब्लाँक के लिए गौरव की बात है,कि हरिचरन कुशवाहा को प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास कर यह पद सौप हैं।जिसे लेकर विधानसभा भाटपाररानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा,वरिष्ठ भाजपा युवा नेता धनन्जय सिंह बघेल ,राजकुमार शाही,हृदया लाल शर्मा,भाजपा नेता अरविन्द सहाय,डॉ जनार्दन सिंहकेंद्रित सचिव प्रभोस,संजय पटेल,मनोज वर्मा,संतोष गुप्ता,राजवंसी पटेल,कुन्दन सिंह,राजू पटेल,रामेश्वर सिंह,पंकज सिंह,विजय तिवारी,राहुल सिंह,प्रतीक सिंह,जयप्रकाश तिवारी,चंदन कुशवाहा, विशम्भर शाही,सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दिया है।
खुशी जाहिर करने वाले अन्य लोगो मे हरिचरन कुशवाहा के शुभचिंतकों, मित्रो व बापू कृषक इंटरने कालेज कड्सडवा बुजुर्ग के शिक्षक गण शामिल हैं।इसके पहले श्री हरिचरन कुशवाहा रेल राज्य मंत्री के प्रथम विधि सलाहकार,कई सांसदों के पी0आर0ओ0 रह चुके हैं।वर्तमान में गोरखपुर के क्षेत्रिय मंत्री थे।साथही बापू इण्टर कालेज कड्सडवा बुजुर्ग के प्रबंधक है।ये बहुत ही व्यवहार कुशल, मृदुभाषी, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है।सिद्धार्थनगर के प्रभारी बनाये जाने पर लोगो ने ढेर सारी बधाई दिया है।




