ICC और BCCI के बीच समझौता’ वाली खबर वायरल ऑस्ट्रेलिया से वापस ली जाएगी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी। जाने ?
यह तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि अभी ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 का विजेता नहीं बना है :-
■वर्ल्ड कप 2023 के विजेता का निर्णय 2 और मैच के बाद किया जाएगा।
जी आइए, जानते हैं कि इस वायरल रिपोर्ट में
यहाँ सोशल मीडिया के लेख में कहा गया है कि पहले से निर्धारित भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पाँच मैचों की टी20 सीरीज को आगे बढ़ा दिया गया है।
इसकी जगह पर दो और मुकाबले वर्ल्डकप विजेता का निर्धारण करने के लिए खेले जाएँगे।
BCCI ने इसके लिए पहले ही ICC से बात कर ली थी।
BCCI और ICC के बीच हुए समझौते में इस बात का जिक्र था कि यदि भारत नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला हारता है तो 2 और मुकाबले मुंबई और कोलकाता में खेले जाएँगे।
यहाँ हम आपको इस वायरल दावे की सचाई बताते हैं।
■ दरअसल, यह लेख एक व्यंग्य है।
इसे द रोर नाम की एक ऑस्ट्रेलियन वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।
यह वेबसाइट खेलों के समाचार प्रसारित करती है। इसी ने यह लेख छापा है जिसे लोग जम कर शेयर कर रहे हैं।
यह परम्परा रही है कि बड़े मुकाबलों के बाद हारने वाली टीम के फैन्स पर तंज कसने के लिए ऐसे लेख लिखे जाएँ। यह लेख उसी का एक रूप है ।
वर्ल्डकप के विजेता का निर्णय 19 नवम्बर को हो चुका है और
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज 23 नवम्बर से चालू हो रही है।
इसे स्थगित नहीं किया गया है। ना ही कोई दो मैच अब मुंबई और कोलकाता में होने जा रहे हैं।
ICC चेयरमैन ने भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और ना ही BCCI और ICC के बीच ऐसा कोई समझौता था।
ऐसे में यह लेख मात्र मजे लेने के लिए है जिसे लोग सच मान रहे हैं। ऐसा कोई भी नियम नहीं आया है जिससे वर्ल्ड कप के निर्णय को बदला जाए।





