नंदी पार्क गाजियाबाद में की गयी नंदियों के लिए साप्ताहिक हरा चारा सेवा व कर्मचारियों को रेडक्रॉस द्वारा हाइजीन किट भी ।
■भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के तत्वाधान में
■भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन व पुरुषार्थ सेवा समिति के सहयोग से
■रेड क्रॉस गाजियाबाद उपाध्यक्ष डॉ भवतोष शंखधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की गरिमामई उपस्थिति मे
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के तत्वाधान में भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन व पुरुषार्थ सेवा समिति के सहयोग से आज सुबह नंदी पार्क गाजियाबाद में नंदियों के लिए साप्ताहिक हरा चारा सेवा में रेड क्रॉस गाजियाबाद उपाध्यक्ष डॉ भवतोष शंखधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी की गरिमामई उपस्थिति रही।
आज के इस चारा सेवा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी साक्षी तो बने ही साथ ही उन्होंने नंदियों को अपने हाथ से चारा भी खिलाते हुए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संचालित इस नंदी पार्क के सभी कर्मचारियों को रेड क्रॉस द्वारा निश्चित हाइजीन किट भी वितरित की।
जिसमें दो माह का साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश,कंघा व तेल आदि का संकलन रहता है। कार्यक्रम में रेड क्रॉस गाजियाबाद उपाध्यक्ष व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवतोष शंखधर जी का स्वागत सभापति डॉ सुभाष गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी व धवल गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन अनुराग अग्रवाल द्वारा किया गया जिसमें डी सी बंसल, एम सी गोड़, मनोज खंडेलवाल, दर्शन अग्रवाल, शुभम चतुर्वेदी आदि का समर्पित भाव से सहयोग मिला।
डॉ सुभाष गुप्ता ने वार्ता में बताया कि हमारा कर्म ही सेवा है और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें नंदियों की सेवा करने का अवसर मिला और आज का दिन तो और मंगलकारी हो गया जब यहां के कर्मचारियों को उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए, स्वच्छ रहने का संदेश देते हुए हाइजीन किट का वितरण किया गया है जिससे कि वह सभी स्वस्थ रहें, खुशहाल रहे और अपने परिवार समाज और जनपद को भी स्वस्थ रहते हुए स्वच्छता का संदेश घर घर तक पहुंचने में रेड क्रॉस की मदद करें।
हमारा मकसद स्वस्थ जनपद- आओ साथ चलें





