चालक की लापरवाही से खम्भे से टकराई स्कूली वैन चालक सहित 11 स्कूली बच्चे हुये घायल ।
03 बच्चो की हालत गम्भीर चालक सहित 03 बच्चो को किया गया रिफर
वैन चालक ईअर फोन लगाकर कर रहा था ड्राईव खम्भा भी हुआ टेढा
उरई जालौन जालौन के कोच आर्य संचालित सूरज ज्ञान मार्डन पब्लिक स्कूल की बच्चो से भरी वैन विजली के खम्भे से टक्कर इतनी भीषण थी कि खम्भा भी टेढा हो गया।
वैन टकराने पर मची चीख पुकार को सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हुये जिन्होने बच्चो के अभिभावको व स्कूल प्रबंधन को सूचित किया और बच्चो को वैन से निकाला कर सुरक्षित करने का प्रयास किया।
इस वैन हादसे मे चालक सहित 11 स्कूली बच्चे हुये घायल जिसमे 03 बच्चे और चालक की हालत गम्भीर बतायी जा रही है जिन्हे जिला चिकित्सालय के लिये रिफर कर दिया गया।
बताया गया है कि बैन मे सभी बच्चे ग्राम फुलैला के थे जो कोच के पंचानन स्थित सूरज ज्ञान मार्डन पब्लिक स्कूल मे पढने जाते थे! बताया गया है कि चालक ईअर फोन लगाकर गाना बजाते हुये वैन ड्राईव कर रहा था।
सूचना पाकर कोच पुलिस, स्कूल का आंशिक स्टाफ और अभिभावक मौके पर पहुंच चुके है।
यातायात माह नवम्बर चल रहा है यातायात पुलिस वाहनो की लगातार चैकिंग कर रही है रोज समाचार पत्रों और चैनलो मे चैकिंग की खबरे चल रही फिर भी ऐसे हादसे हो रहे है और बता दे इस वैन चालक की पुलिस सही तरीके से जांच पडताल करे तो अनेको खामियां निकल कर सामने आयेगी।
मीडिया स्कूली वाहनो के संचालन को लेकर सम्बन्धित विभाग को अनेको वार सचेत कर चुका है लेकिन उपरोक्त सम्बन्ध मे सी ओ कोच राम सिंह ने क्या कहा आइये आपको सुनवाते है





