Spread the love


देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के राम लक्षन चौराहा की समीप देश की जानी-मानी एशियन पेंट की कंपनी का रैपर लगाकर बाल्टी में नकली पेंट बेचने वाले  वाले तीन कारोबारियों और संबधित फर्म  के विरुद्ध पुलिस ने धोखाधड़ी और कापीराइट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
बताते चलें कि देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली  अंतर्गत रामलक्षन चौराहा और लुहठहींबाजार के पेट कारोबारी के यहां से काफी मात्रा में नंबर दो का जानी-मानी पेंट कंपनी रैपर लगाकार पेंट  बेचा जा रहा था पेट बेचने वाले कारोबारी के विरुद्ध दिल्ली के मयूर विहार के एशियन कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह की शिकायत पर  पुलिस ने  छापा मारकर पेंट कारोबारी निषाद हार्डवेयर लक्ष्मीपुर  के यहां से  नकली सात बाल्टी,हाजी ट्रेडस से 13 बाल्टी और शिवजी गुप्ता हार्डवेयर लुहठहीं चौराहा से 17 बाल्टी  नकली पेंट  बरामद किया । पुलिस ने प्रेमचंद निषाद ,हाजी ट्रेडस  और शिवजी गुप्ता हार्डवेयर लुहठहींबाजार के विरुद्ध धोखाधड़ी और कापीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Share.