यातायात पखवाड़े के तहत स्कूली बच्चो और उनके अभिभावको को शपथ दिलाई गयी।
उरई जालौन घर से वाहर निकलने वाले अपने घर सुरक्षित लौटे घर मे खुशियां बरकरार रहे इस उद्देश्य से सरस्वती विद्या मन्दिर मे यातायात प्रभारी वीरवहादुर सिंह, उनके सहयोगी मुख्य आरक्षी विनीत कुमार दुबे, चालक आशीष मिश्रा द्वारा विद्यार्थयो और उनके अभिभावको को यातायात सम्बन्धी नियमो की जानकारी करायी गयी जिसके तहत वाहन चलाते समय फोन पर वार्ता न करना, एल्कोहल सेवन कर वाहन न चलाये, बाईक चलाते समय है हैलमेट अवश्य पहिने, फोरव्हीलर चलाते समय सीट वेल्ट का प्रयोग अवश्य करे आदि ! इसके वाद सभी को यातायात के नियमो के पालन करने की शपथ ओमप्रकाश उदैनियां द्वारा दिलायी गयी।





