Spread the love

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने मंत्रिमंडल का गठन कर सौपी विकास की जिम्मदारी ।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने मंत्रिमंडल का गठन कर सौपी जिम्मदारी ।

■मुख्यमंत्री स्वयं अपने पास गृह, जेल, जनसंपर्क, सामान्य प्रशासन (जीएडी), औद्याेगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, नर्मदा घाटी विकास, खनिज साधन, विमानन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय विभाग रखे हैं।

■उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, वाणिज्यिककर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी और

■राजेंद्र शुक्ल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग दिए हैं
■कैलाश विजयवर्गीय को एक बार फिर नगरीय विकास एवं आवास विभाग कमान दी गई है।

■जबकि, प्रहलाद सिंह पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और

■राकेश सिंह लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद के साथ विचार-विमर्श करने के बाद इसे शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया।

आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली से लौटकर विभाग आवंटन की सूची राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भेजा और फिर राजपत्र में अधिसचूना जारी कर दी गई।

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने मंत्रियों के बीच कामकाज का बंटवारा कर दिया।

यहाँ कई दौर की चर्चा के बाद दिया गया अंतिम रूप

कैबिनेट मंत्री

■विजय शाह- जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास
■कैलाश विजयवर्गीय- नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
■प्रहलाद सिंह पटेल- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम- राकेश सिंह – लोक निर्माण
■करण सिंह वर्मा – राजस्व- उदय प्रताप सिंह – परिवहन, स्कूल शिक्षा
■संपतिया उइके – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
■तुलसीराम सिलावट – जल संसाधन
■एदल सिंह कंषाना – किसान कल्याण एवं कृषि विकास
■निर्मला भूरिया – महिला एवं बाल विकास
■गोविंद सिंह राजपूत – खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
■विश्वास सारंग – सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण
■नारायण सिंह कुशवाह – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण- नागर सिंह चौहान – वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
■प्रद्युम्न सिंह तोमर – ऊर्जा
■राकेश शुक्ला – नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा- चैतन्य काश्यप – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
■इंदर सिंह परमार- उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल तकनीकी शिक्षा)

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

■कृष्णा गौर- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु कल्याण
■धर्मेन्द्र सिंह लोधी- संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व
■दिलीप जायसवाल- कुटीर एवं ग्रामोद्योग- गौतम टेटवाल- तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार)
■लखन पटेल- पशुपालन एवं डेयरी
■नारायण सिंह पंवार- मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास

राज्यमंत्री

■नरेन्द्र शिवाजी पटेल- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
■प्रतिमा बागरी- नगरीय विकास एवं आवास- दिलीप अहिरवार- वन एवं पर्यावरण
■राधा सिंह- पंचायत एवं ग्रामीण विकास

Share.